महाराजगंज, अगस्त 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की घुघली ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव प्राथमिक विद्यालय घुघली में हुआ। घनश्याम यादव ब्लाक अध्यक्ष व पवन पटेल ब्लाक मंत्री निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने सेवानिवृत्त शिक्षक शफीउद्दीन का माल्यापर्ण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। नंदू गुप्ता चुनाव अधिकारी व दिनेश कन्नौजिया चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संघ जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री अपने विकास खंड के समस्त शिक्षकों से मिलकर उनके समस्याओं का समाधान करने के साथ संगठनात्मक दायित्वों का सम्यक निर्वहन करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र कहा कि सभी लोग एकजुट होकर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल हों। संचालन जिलामंत...