वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ। रवीन्द्रपुरी स्थित कार्यालय पर साधारण सभा में मनोनयन समिति ने सत्र 2026-2027 के लिए पदाधिकारियों को चुना गया। घनश्याम सेठ बच्चा अध्यक्ष, राजू वर्मा महामंत्री तथा विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नये पदाधिकारियों का कार्यकाल एक जनवरी 2026 से शुरू होगा। इस दौरान गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्यामसुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ, कैलाश सिंह विकास, मुरली मनोहर सिंह, किशोर सेठ, कमल कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, विष्णु सेठ, सत्य प्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, अनिल सेठ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...