दरभंगा, जनवरी 9 -- दरभंगा। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के देथुआ गांव के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इलाज के लिए आनन-फानन में उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कुम्हरौल वार्ड चार निवासी चंद्रशेखर यादव की पत्नी सुधीरा देवी (45) के रूप में की गई। बेंता थाने की पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में परिजन डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। मृतका के भांजे रमन कुमार यादव ने बताया कि उनके यहां मुंडन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने उनकी मामी पैदल ही उनके घर आ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से वो गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.