लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा और आसपास में गुरुवार को सुबह घनघोर धुंध (कोहरे) ने आम लोगों के दिनचर्या पर विराम लगा दिया। सुबह आठ तक बिजली 25 मीटर की भी नहीं थी। सुबह सात तो 30 फीट तक कुछ देख पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इससे आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक कोहरा छाने से वाहन चालकों समेत आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गुरुवार को शाम पांच बजे से ही कोहरा शाम में ही छाना शुरू हो गया था। अगले तीन दिनों तक सुबह तक इतना घना कोहरा रहेगा है कि कुछ मीटर की दूरी तक की चीजें भी नहीं दिखाई देगी। मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे में और वृद्धि होने की संभावना जताई है। कुहासे के कारण तापमान भी गिर गया है। सूर्य की किरणें सुबह नौ तक स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा रहा था वही दिन भर बादल छाए रहने के कारण...