एटा, जून 13 -- नगर पालिका घंटाघर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराने की योजना बना रही है। इस कार्य में न केवल घंटाघर की ऐतिहासिक घड़ी की मरम्मत शामिल है, बल्कि आसपास के क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए भी कई कार्य किए जाएंगे। यह पहल शहर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ लोगों की सुविधा को भी बढ़ाएगी। शहर के मुख्य बाजार में स्थित घंटाघर की घड़ी लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे बाजार आने वाले लोगों को समय जानने में असुविधा होती है। नगर पालिका ने अब इस घड़ी की मरम्मत को प्राथमिकता दे रही है। नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता के अनुसार बरेली के घड़ी विशेषज्ञों द्वारा घंटाघर की घड़ी की मशीन का निरीक्षण किया जाएगा और मरम्मत की जाएगी। ताकि घड़ी फिर से सही समय दिखाना शुरू कर दे। यह कदम घंटाघर की कार्यक्षमता को बहाल करेगा और घंटाघर को उपयोगी संपत्ति बनाएगा। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.