बरेली, अप्रैल 22 -- नवाबगंज। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इससे नाराज अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है। पीडब्लूडी की ओर से लाईखेड़ा-पिपरा निगाही मार्ग पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार रात के अंधेरे में सड़क का निर्माण कर रहा है। वह सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है। वह सड़क पर पहले से ही पड़ी मिट्टी पर मोबील ऑयल मिले कोलतार का प्रयोग कर रहा है, जिससे सड़क उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण में रेता-बजरी भी इतनी कम मात्रा में डाली जा रही है जिससे लोगों में भारी गुस्सा है। नाराज उपेन्द्र गंगवार एडवोकेट, नरेश, अतुल, कमलेश, प्रदीप, रामकैलाश, अमित, विजयपाल, सत्यप्रकाश, ओमवती आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.