कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिंचाई विभाग द्वारा खुबरियापुर माइनर की मरम्मत कराई जा रही है। इसमें आबादी क्षेत्र में पक्का निर्माण कराया जा रहा है। जीटी रोड हाइवे से खल्ला गांव को जाने वाले रोड पर माइनर के कराए गए पक्के निर्माण में मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है, जिसके चलते कई जगह से माइनर की साइड वॉल का प्लास्टर उखड़ गया है। घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। नगर के जीटी रोड हाइवे से उत्तर दिशा की ओर खल्ला रूपमंगदपुर गांव की तरफ जाने वाले खुबरियापुर माइनर का पक्का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हो पाया, लेकिन मानकों की अनदेखी की चलते माइनर की साइड वॉल का प्लास्टर उखडऩे लगा है। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी को लेकर खल्ला गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.