कन्नौज, जनवरी 9 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिससे जल निकास ठीक प्रकार से हो सके। घटिया सामग्री प्रयोग कर मानकों को ताख पर रख कर नाले का निर्माण कराया जा रहा था। जिससे स्टेट बैंक के सामने बन रहा नाला दूसरे दिन ही पलट गया। नाला गिरने से कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। बरसात के दिनों में अक्सर कर कस्बे में जल निकास का समुचित प्रबंध न होने से घरों में नालियों का गंदा पानी भर जाता है। जिसके चलते नगर पंचायत द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इससे पहले यही नाला तीन साल पहले बनाया गया था। तीन साल में ही दोबारा नाला का प्रस्ताव बनाकर निर्माण किया जा रहा है। स्टेट बैंक के सामने ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मानकों को अनदेखी कर बनाया जा रहा नाला दूसरे दिन ही धरासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.