कोडरमा, दिसम्बर 27 -- चंदवारा। प्रखंड के पथलगढ़ा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सृदुढ़ीकरण योजना तहत बने सड़क में ग्रामीणों ने अनिमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त योजना के तहत करीब साढ़े तीन किलोमीटर कालीकरण सड़क का निर्माण किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण क समय घटिया सामग्री को लेकर आपत्ति जतायी गई थी। यह सड़क बनने के महज तीन दिन बाद हीं उखड़ने लगी है। उन्होंने प्रशासन से उक्त सड़क की जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...