सहरसा, फरवरी 10 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के महिसरहो पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बलुआहा में सोमवार को एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर बच्चों ने जमकर हंगामा किया। बच्चों ने भोजन खाने से साफ इंकार करते हुए एनजीओ द्वारा एमडीएम संचालन में कथित धांधली बंद करने की मांग की। बच्चों ने बताया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार हरी सब्जी युक्त दाल परोसी जानी थी, लेकिन दिए गए भोजन में हरी सब्जी नाम मात्र की थी। इतना ही नहीं दाल से खट्टी बदबू भी आ रही थी, जिससे बच्चों ने भोजन करना उचित नहीं समझा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनजीओ द्वारा भोजन संभवतः रात में ही बनाकर भंडारण कर लिया जाता है और दिन में विद्यालय को आपूर्ति की जाती है। इसी कारण भोजन खराब हो जाता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि मामले क...