बगहा, दिसम्बर 11 -- मैनाटाड़ ,एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत इनरवाझ्रसेमरवारी मुख्य सड़क के पुलिया निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरूवार को फूट पड़ा। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। निर्माण स्थल पर वार्ड सदस्य छठू महतो, शम्स एजाज, अर्जुन यादव, कृष्णामोहन यादव, सुरेश यादव, शाहिद अनवर, सरोज यादव, जोखन यादव, सुखल यादव, बुलेट यादव, जालंधर यादव, कमलेश पंडित, अजय यादव आदि ने बताया कि 1. 74 करोड़ रुपये की सड़क में चार पुलियां का निर्माण करना है। लेकिन पुलिया निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ायी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एस्टीमेट में साफ तौर पर काला स्टोन लगाने का प्रावधान है, लेकिन उजला स्टोन लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे सीधे-सीधे गुणवत्ता से समझौता और सरकारी धन का बंदरबांट बताया। स्थानीय लोगो...