गया, फरवरी 6 -- शहर के वार्ड संख्या 15 में घटिया नाला निर्माण की शिकायत पर पदाधिकारी सख्त हो गए। बुडको के उपपरियोजना निदेशक नील बुधवार को जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कार्य में अनियमितता पायी गई। उसके बाद संवेदक को नाले को उखाड़ कर फिर से सही तरीके से निर्माण करने का निर्देश दिया। उपपरियोजना निदेशक नील ने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या 15 में बुडको की ओर से 13 लाख 63 हजार की लागत से मनी रोड में अजय बरनवाल के घर से पूर्व पार्षद अनीता अनु के घर होते हुये रवि चंद्रवंशी के घर तक पथ और नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पहले नाला निर्माण हो रहा है। इस दौरान शिकायत मिली कि घटिया निर्माण हो रहा है। इसकी जांच के लिए जेई राजेन्द्र प्रसाद के साथ पहुंचा तो सूचना सही पाया। नाले का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा था। इसके बाद संवेदक अभिनाश...