मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मीरापुर। नगर पंचायत मीरापुर के वार्ड 15 में बनाई गई सड़क का मानक के अनुसार निर्माण नहीं किए जाने की शिकायत बोर्ड मिटिंग में करने पर ठेकेदार ने सभासद को जान से मारने की धमकी दी है। सभासद ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। मीरापुर नगर पंचायत के वार्ड 15 के सभासद रशीद नूर ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके वार्ड में ठेकेदार अजमद द्वारा सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। आरोप है कि करीब छः इंच मोटाई की सामग्री डालने के बजाय मात्र ढ़ाई से तीन इंच सामग्री ई डाली गई है। सोमवार को नगर पंचायत की बोर्ड मिटिंग में उसने ईओ और चेयरमैन से मानकों के अनुसार निर्माण कार्य नहीं होने की शिकायत की तो आरोप है कि बोर्ड मिटिंग में ही ठेकेदार को बुलाया गया जहां पर ठेकेदार ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। सभासद ने नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.