खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि पसराहा थाना कोलवारा पंचायत तिहाय गांव के वार्ड 12 में आरसीसी नाला निर्माण में घटिया सामग्री देख आक्रोशित हो ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया। पंचायत के पूर्व उपमुखिया संजय शर्मा ने बताया की षष्ठम वित्त योजना से जल निकासी के लिए लगभग 11 लाख की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में संवेदक द्वारा भारी अनिमितता बरती जा रही है। इसकी शिकायत अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गोगरी को ऑन लाइन किया गया है। जिसकी सुनवाई 28 मार्च को होना है। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए कहा कि संवेदक द्वारा निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कंक्रीट ढलाई में मेटेरियल के सही अनुपात का ध्यान नही रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.