रामगढ़, जनवरी 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला से रजरप्पा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे पथ निर्माण विभाग से 75 लाख की लागत नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सीमेंट व बालू के मसाले में सीमेंट की मात्रा काफी कम होने का आरोप लगाते हुए नाली की मजबूती पर सवाल खड़े किए। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत मिलने पर शनिवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी स्थल पर पहुंचकर हो रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार व संबंधित विभाग के अधिकारी गायब मिले। घटिया निर्माण व अधिकारियों के नदारद रहने पर विधायक भड़की गई। विधायक ने बताया कि नाली निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। ढलाई की मोटाई 4 इंच होनी चाहिए, जांच में मात्र 2.5 से 3 इ...