सहारनपुर, फरवरी 24 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने मंगलवार को एक ठेकेदार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया। 62 फुटा रोड पर नाला निर्माण की गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार फर्म को छह माह के लिए निगम के सभी कार्यों से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। नगरायुक्त ने संबंधित अवर अभियंता (जेई) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य अभियंता (निर्माण) सुरेश चंद ने बताया कि वार्ड संख्या 61 में 62 फुटा रोड स्थित वेंडिंग जोन पर नाला निर्माण कार्य कराया गया था। नगरायुक्त के निर्देश पर 20 जनवरी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर निर्माण कार्य में कई कमियां पाई गईं। जांच में सामने आया कि नाले पर रखने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.