गढ़वा, मार्च 21 -- केतार। प्रखंड के सभी पंचायतों में घटिया जालमीनार लगाए जाने की ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ प्रशांत कुमार ने जांच कर रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने पंचायतवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर जलमीनार की जांच का आदेश दिया है। बीडीओ की ओर से अमरेंद्र सिंह सहायक अभियंता को परती कुशवानी, आनंद कुमार जेई को मुकुंदपुर, सत्यम कुमार जेई को लोहरगाड़ा, राजीव कुमार जेई को पांचाडूमर, अमर कुमार भारती को केतार और बलीगढ़ के अलावा छोटन पासवान को परसोडीह पंचायत के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। उसकी सूचना संबंधित पंचायत के मुखिया को भी दे दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.