समस्तीपुर, जनवरी 9 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय अनुमंडल के घटहो थाना क्षेत्र में मुर्गा व्यवसायी से लूट मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने लूट कांड का खुलासा किया है। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस की सक्रियता, टीमवर्क एवं त्वरित कार्रवाई से पुलिस को कांड के उद्भेदन में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे अमरसिंह स्थान, कांचा के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर एक पिकअप वाहन को जबरन रोककर पांच मुर्गा एवं आठ हजार रुपये लूट लिया था। इस संबंध में विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के खेसराहा निवासी मो हैदर के आवेदन पर घटहो थाने में कांड संख्या 6/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये उनके डीएसपी के ने...