हजारीबाग, फरवरी 9 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। घटवाल घटवार आदिवासी समाज की बैठक सोमवार को पंचरुखी तिलैया स्थित मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव सिंह ओर संचालन कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह ने किया। बैठक में शिक्षा, सामाजिक कुरीतियां, सामाजिक विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान ने अपने बच्चों को शिक्षा देने की बात कही। कहा कि शिक्षा से ही जीवन और भविष्य का ताला खुलता है। शिक्षा के प्रति लोगों ने जोर दिया। आगामी बैठक 14 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भुनेश्वर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अशोक सिंह, कुलदीप सिंह, मणि सिंह, दुर्गा सिंह, बालेश्वर सिंह, सुखदेव सिंह, कपिलदेव सिंह, प्रभु सिंह, उमाशंकर सिंह, सिकेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...