बागपत, दिसम्बर 28 -- बडागांव स्थित पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका रत्न पूर्णमति माता के सान्निध्य में 49 मंडलीय समवशरण महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। घटयात्रा में शामिल होकर महिलाओं ने धर्मलाभ लिया। विधान के प्रथम दिन प्रातः ध्वजारोहण और घट यात्रा का आयोजन किया गया। नोएडा निवासी रजनी-दीपक जैन ने भक्तिभाव से ध्वजारोहण कर गुरु मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। तत्पश्चात श्रद्धा और भक्ति के भावों के साथ समवशरण महामंडल विधान की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। कार्यक्रम में बड़ागांव कार्यकारिणी कमेटी के महामंत्री सुभाष चंद्र जैन, मेला मंत्री प्रमोद कुमार जैन सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.