बागपत, नवम्बर 26 -- बड़ागांव स्थित साधु वृत्ति आश्रम में भगवान बाहुबली पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को ध्वजारोहण और गर्भकल्याणक के साथ पूरे धार्मिक उल्लास व श्रद्धा के वातावरण में हुआ। घटयात्रा में बडी संख्या में महिलाएं शामिल हुए। आचार्य सौम्य सागर महाराज के सानिध्य में प्रारम्भ हुए पंचकल्याणक महोत्सव के पहले दिन सुबह से ही क्षेत्र के श्रावक श्राविकाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बने। सुबह 6.30 बजे मंगलाचरण के साथ शुरुआत हुई। तत्पश्चात विश्रामभक्ति, शांतिभक्त, अभिषेक, शांति-विधि के साथ प्रथम दिवस की पूजा विधिवत आरंभ हुई। घटयात्रा धर्म क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। प्रात: आठ बजे ध्वजारोहण स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण में मंगल ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद गर्भकल्याणक से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.