गढ़वा, जून 20 -- मझिआंव/कांडी, प्रतिनिधि। मझिआंव प्रखंड के खरसोता और कांडी प्रखंड के खरौंधा गांव सुबह से ही चर्चा का केंद्र रहा। गांव में हाहाकार मच गया। बाढ़ में तीन लोगों के फंसने की सूचना जिसने भी सुना घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। देखते हुए देखते दोनों ही जगहों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग दोनों ही जगहों पर फंसे लोगों की सकुशल वापसी की ईश्वर से प्रार्थना करने लगे। उधर बाढ़ में फंसे लोगों के परिजन बदहवास थे। उन्हें लोग संभालने में लगे थे। उनके परिजन करीब 12 घंटे तक वहीं बैठे रहे। बाढ़ के पानी में फंसे अपनों के सुरक्षित वापस की विनती कर रहे थे। सभी घटनास्थल की ओर एक टक देख रहे थे। परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह मवेशियों को चराने के लिए वह गए थे। जरा भी उम्मीद नहीं था उनकी जान सांसत में फंस जाएगा। लोगों के बाढ़ में फंसने की सूचना पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.