लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक की जिला अध्यक्ष सह सेविका बबीता आनंद की आठ अप्रैल की रात लखीसराय जमुई मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर बुधवार को उनके अवास पर यूनियन के राज्य महासचिव कुमार बिंदेश्वर सिंह सहित लखीसराय जिला कमिटी की अर्चना कुमारी, सरिता कुमारी, कमला कुमारी, अनिता कुमारी, नूतन कुमारी, रूबी कुमारी आदि साथी उनके परिजनों से मिलने पहुंचे और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। राज्य महासचिव ने कहा कि उनकी असमय मृत्यु से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। बबीता एक साहसी, कर्तव्यनिष्ठ और संघर्षशील महिला नेत्री थीं, जिन्होंने हमेशा आंगनबाड़ी सेविकाओं के हक की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि पिछली बार सेविकाओं के हुए आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा। उनकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.