ललितपुर, जनवरी 29 -- ललितपुर,संवाददाता। राज्य मंत्री पुत्र के वाहन से दुर्घटना में मृत शिवेंद्र सिंह यादव और घायल अनुज और शंकर यादव निवासीगण बरखेरा के परिजनों से गांव जाकर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र रावत ने मुलाकात की और आर्थिक मदद का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। उन्होंने झांसी ललितपुर सांसद प्रतिनिधि मनीष दीक्षित से फोन पर वार्ता करके मेडिकल कॉलेज में सभी समुचित चिकित्सीय सुविधाएं दिलाने और हर संभव सहयोग करने के लिए कहा। सदर विधायक ने कहा कि जनपद का हर वोटर उनका परिवार है। हम सुख दुख में सदैव उनके साथ है। उनके साथ जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौंते, थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.