रामपुर, फरवरी 16 -- भोट। स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा बच्चों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ मामले में वारदात को स्वीकारते हुए सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल बच्चों के प्राइवेट पार्ट के पास नोचने की बात खुद ही कबूल करते दिखाई दे रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा स्कूल में मासूमों से अश्लील हरकत की घटना के परेशान होकर बच्चों ने घर जाकर परिजनों से शिकायत की थी। जिसके बाद कई बच्चों के परिजन एकत्र होकर स्कूल पहुंचे थे। वहां प्रिंसिपल से वार्ता की थी। इस दौरान प्रिंसिपल द्वारा अभिवावकों से माफी मांगने के बाद भविष्य में इस तरह की घटना न किए जाने की बात कही थी। जिस पर अभिवावक शांत हो गए थे। लेकिन,बाद में एक बार फिर अभिभावक स्कूल पहंचे और हंगामा किया था। सोमवार क...