मधुबनी, जनवरी 15 -- झंझारपुर। भैरव स्थान थाना क्षेत्र के पट्टी टोल चौक पर हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटना के लगभग 40 घंटे बाद जांच के लिए पहुंची, लेकिन मौके से कोई भी सैंपल बरामद नहीं हो सका। सैंपल के अभाव में एफएसएल टीम को बिना किसी ठोस साक्ष्य के लौटना पड़ा। घटना 13 जनवरी की संध्या करीब 7:10 बजे के बाद हुई थी, जबकि एफएसएल की टीम 15 जनवरी को दोपहर के समय पट्टी टोल चौक पहुंची। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का मुआयना किया, लेकिन जांच के लिए उपयोगी कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया। भैरव स्थान थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चौक से एफएसएल टीम को सैंपल के लिए कुछ भी नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, पोस्टमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.