मधेपुरा, मई 30 -- चौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भटगामा जीरोमाइल- नवगछिया जीरोमाइल फोरलेन सड़क पर खलीफा टोला के पास टेम्पो चालक को गोली मारने की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। गोली लगने से जख्मी टेम्पो चालक का मायागंज अस्पताल भागलपुर में इलाज चल रहा है। मालूम हो कि पुरैनी थाना क्षेत्र के पुरैनी बाजार वार्ड सात निवासी रामजी शाह का पुत्र फूलचंद साह (43) मंगलवार की देर रात सवारी को लेकर नवगछिया जीरोमाइल गया था। ज् करीब साढ़े 11 बजे नवगछिया जीरोमाइल में सवारी को छोड़कर खाली टेंपो के साथ वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान फोरलेन सड़क पर खलीफा टोला के पास कुछ बदमाशों ने टेम्पो को रोकने का इशारा किया। बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करने का प्रयास किया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों के टेम्पो चालक पर गोली चला दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.