बरेली, फरवरी 24 -- हेड कांस्टेबल के बहनोई की हत्या और लूट के खुलासे में पुलिस उलझ गई है। सोमवार को सुभाषनगर पुलिस मृतक के गांव पहुंची और लोगों से जानकारी की लेकिन किसी से रंजिश होने की बात सामने नहीं आई। साथ ही टॉवर डंप के जरिये घटना की रात आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी भी की जा रही है। बता दें कि प्रगतिनगर कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता एवं पीलीभीत में तैनात हेड कांस्टेबल के बहनोई जोगेंद्र की 20 फरवरी की रात घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जोगेंद्र की पत्नी रेखा ने इस दौरान रुपये लूटने का भी आरोप लगाया। लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मगर परिवार वालों के बार-बार बयान बदलने से घटना उलझ गई। सोमवार को पुलिस आंवला के तिगरा खानपुर स्थित जोगेंद्र के पैतृक घर भी पहुंचे। उनके परिवार के लोगों के साथ ही गांव वालों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.