पटना, फरवरी 2 -- पुलिस अधिकारी कहीं भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हैं तो उन्हें चाहिए कि वीडियो रिकार्डिंग जरूर कराएं। ऐसे वीडियो को ई-साक्ष्य एप पर अपलोड भी करें। सप्ताह में किसी एक कांड का पर्यवेक्षण टिप्पणी संबंधित पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जरूर करें। ये बातें सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने कहीं। वे दो प्रशिक्षु अधिकारी आईपीएस सुषमा सागर और डीएसपी विनय रंजन को टिप्स दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी एसपी घटनास्थल पर जाएं तो अपने साथ थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष को जरूर ले जाएं। जब्ती सूची तैयार करने की प्रक्रिया को समझे एवं जब्ती सूची विधिवत बनाएं। बीएनएस एवं नये कानून की जानकारी रखें तथा तलाशी की सामान्य प्रक्रिया की जानकारी भी लें। आईजी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि पुलिस कार्य...