पटना, फरवरी 21 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बार फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि कथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही है कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। डेढ़ साल से 11 साल तक की बच्चियों के साथ बलात्कार हुए हैं। आरोप लगाया कि मशीनी मंगलराज में तंत्र और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदीजी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे। चंद दिनों में घटित इन चंद वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए तेजस्वी ने कहा कि सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ और निजी अंग में रॉड डाल दिया। किशनगंज कें छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म...