संभल, दिसम्बर 4 -- संभल तहसील क्षेत्र में राणा शुगर मिल शाहबाद रामपुर द्वारा संचालित गन्ना खरीद सेंटरों पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मिल गेट पर लगातार हो रही घटतौली से नाराज सेंटर इंचार्ज काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। इंचार्जों का कहना है कि मिल स्तर पर वजन कम किया जा रहा है। जिससे उनका आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है और मेहनताना तक प्रभावित हो रहा है। संभल के सिंहपुरसानी क्षेत्र के लखौरी जलालपुर, महमूदपुर कुंज, सलखना, बड़ाताजुद्दीन, देहपा में राणा शुगर मिल द्वारा सेंटर बनाये गए हैं। सेंटरों से शुगर मिल पर जा रहे गन्ने को मिट्टी बताकर कटौती कर रहे हैं और घटतौली भी की जा रही है। जिसकी वजह से सेंटर इंचार्जों ने हड़ताल कर दी है। हड़ताल की वजह से सेंटरों से समय पर गन्ने का उठान नहीं हो रहा। जिसके कारण खुले में रखा गन्ना सूखने लगा है। हड़ताल का सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.