बिजनौर, जनवरी 6 -- किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। डीएम को संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में किसानो की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने कहा कि जिले भर में शुगर मिल गेट और उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सतर्कता के साथ घटतौली पर ध्यान रखें। जहाँ भी घटतौली की सूचना प्राप्त होगी, सम्बंधित अधिकारियों से कार्रवाई करायी जाएगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर को मुख्यमन्त्री को सम्बोधित मांग पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठायी। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.