प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया गया। पंप कर्मियों और एक बाइक सवार के बीच तीखी झड़प हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई पेट्रोल पंप कर्मचारी हाथ में डंडा लिए हुए एक बाइक सवार ग्राहक को घेरे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद घटतौली के आरोप को लेकर हुआ था। सुलह-समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.