रांची, नवम्बर 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य सरकार ने देसी मांगुर मछली को 'राजकीय मछली' घोषित कर दिया है। इस मछली को यह उपलब्धि उसकी लगातार घट रही आबादी के कारण ही मिल पायी है। फिलहाल इस मछली का उत्पादन व्यावसायिक स्तर पर नहीं किया जाता है, इसकी ब्रीडिंग हेचरी में भी नहीं करायी जाती है। नेचुरल ब्रीडिंग के कारण देसी मांगुर मछली राज्य में आम तौर पर बड़ी मात्रा में पानी लगे खेतों में मिलती थी। लेकिन लगातार हो रहे शिकार से आ रही कमी के कारण अब यह विलुप्ताप्राय होने लगी है। मत्स्य निदेशक, झारखंड डॉ एचएन द्विवेदी ने बताया कि बिहार में भी देसी मांगुर को राजकीय मछली का दर्जा दिया गया है, जबकि यह प्रजाति झारखंड में बिहार की तुलना में अधिक पाई जाती है। देसी मांगुर का नेचुरल ब्रीडिंग अब कम हो गया है और इसकी संख्या घट रही है। अब देसी मांगुर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.