लखनऊ, फरवरी 14 -- मोबाइल स्क्रीन के सामने लंबा वक्त गुजारना बच्चों की आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। बच्चों की नजर टेढ़ी हो रहे हैं। वे भेंगापन का शिकार हो रहे हैं। कोविड के बाद प्रत्येक केजीएमयू नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में तीन से चार बच्चे भेंगापन की परेशानी लेकर आ रहे हैं। गंभीर अवस्था में आने की वजह से ऑपरेशन करना पड़ रहा है। यह जानकारी केजीएमयू नेत्र रोग विभाग के डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल ने दी। केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग के सभागार में शनिवार को इंटरनेशनल जार्जियन एल्युमान मीट के तहत सेमिनार में डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि मोबाइल, टैब और लैपटॉप पर बढ़ता स्क्रीन टाइम अब बच्चों की आंखों पर भारी पड़ने लगा है। पांच से 15 साल की उम्र के बच्चों की आंख टेढी हो रही है। कोविड के बाद से बच्चों में भेंगापन (स्क्विंट) की शिकायत अधिक देख...