देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून। एनबीआर न्यू आईटी सिस्टम ने जेबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज और एआई ब्रूक (सिंगापुर) के सहयोग से एआई आधारित इंटेलिवा डिटेक्टिव सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। यह कानून प्रवर्तन एजेंसियों और कॉरपोरेट सुरक्षा के लिए बेहद कारगर साबित होगा। प्रेस क्लब में लांचिंग कर कहा कि इस सॉफ्टवेयर से सैकड़ों कैमरों के डेटा का विश्लेषण दिनों के बजाय कुछ ही घंटों में किया जा सकेगा। वीडियो डेटा लोकल सिस्टम में ही सुरक्षित रहेगा। एक स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी पेश किया गया, जो वियरेबल डिवाइस के जरिए स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रखेगा। इस दौरान डॉ. रवि शर्मा, कुश भार्गव, अरविंद बाबावाले और पंकज बालियान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.