नई दिल्ली, फरवरी 13 -- ऑफिस का काम हो, वर्क फ्रॉम होम या स्टडी- आज की लाइफस्टाइल में घंटों बैठना लगभग तय हो गया है। लगातार मीटिंग्स, स्क्रीन के सामने लंबा समय और ब्रेक ना लेना धीरे-धीरे शरीर पर असर डालता है, खासकर रीढ़ (स्पाइन) पर। अक्सर लोग सोचते हैं कि सीधा बैठना ही सबसे सही तरीका है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है? मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन, हेल्थ एजुकेटर और NutriByte Wellness के को-फाउंडर Dr Manan Vora के अनुसार, 'आइडियल सिटिंग पोस्चर' जैसा कुछ तय नहीं है। असली समस्या पोस्चर नहीं, बल्कि एक ही पोजिशन में लंबे समय तक बैठे रहना है।क्या सच में कोई 'आइडियल' सिटिंग पोस्चर होता है? डॉ. वोरा बताते हैं कि लोग आमतौर पर दो ऑप्शन में उलझे रहते हैं -बिल्कुल सीधा बैठनाथोड़ा झुककर (स्लाउच) बैठना लेकिन उनके अनुसार, दोनों ही लंबे समय तक सही नहीं हैं। वे कहते ...