औरैया, फरवरी 4 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची, जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट रहीं। यात्रियों के अनुसार भटिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का कंचौसी स्टेशन पर तड़के चार बजे पहुंचने का निर्धारित समय है, लेकिन बुधवार को यह ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में सवार कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस और पटना जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने तय समय से साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची, जिससे कानपुर, उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.