लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- सोमवार को भी खिली धूप के बाद भी लखीमपुर स्टेशन पर ट्रेन से सफर करने को लगातार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रेल प्रखंड पर संचालित लखनऊ पीलीभीत पैसेंजर एक घंटा सहित सभी ट्रेनें लेट हो रही है। एक्सप्रेस ट्रेन लगभग सवा घंटे, वहीं पैसेंजर ट्रेनें घंटा भर लेट आ रही है। गोला स्टेशन पर एक घंटा ट्रेन खड़ी रही। ऐसे में सर्दी ली हवा के बीच कंपकंपाते हुए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को निकली धूप ने यात्रियों को राहत दी। सोमवार को गोरखपुर से चलकर इज्जतनगर जानें वाली गोमती एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8.45 की जगह लगभग सवा घंटा लेट होकर 10.25 बजे पहुंची। सुबह के समय घर से ट्रेन का सफर करने निकले लोगों को स्टेशन पर रुक कर सर्दी में इंतजार करना पड़ा। लखनऊ से चलकर पीलीभीत जाने वाली ट्रेन 55086 अपने समय 10.37 की जगह 1...