कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। तेज हवा के साथ मंगलवार सुबह हुई बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। बारिश होते ही शहर भर की बिजली बंद कर दी गई। दोपहर 12 बजे तक अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन 15 मुहल्लों में बड़े फॉल्ट होने से बिजली घंटों गुल रही। बिजली न आने से पेयजल संकट भी रहा। हालांकि केस्को प्रबंधन का दावा है 17 हाईटेंशन लाइनों में हुए फॉल्ट को समय से बनवा दिया गया। बारिश रुकने के बाद शहर भर में दो घंटे में बिजली बहाल हो गई थी। 33केवीए की हाईटेंशन लाइनों में जंपर और ब्रेकर फॉल्ट हुए। इससे आरबीआई, अफीम कोठी, पॉलीमर, बाबूपुरवा, कोयला नगर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं 11केवीए की एचटी लाइनों पर पेड़ की डालें आने, जंपर, इंसुलेटर, लीड के फॉल्ट होने से तिकोनिया पार्क, तिलक नगर, ग्रीनपार्क, नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.