उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। परीक्षा आते ही किताबों के पन्नों से ज्यादा दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। सपनों का बोझ, उम्मीदों की चमक और असफलता का डर..इन सबके बीच छात्र खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। ऐसे ही समय में पिछले साल की टॉपर सूची में जगह बनाने वाले मेधावी छात्र अपने अनुभवों की रोशनी लेकर सामने आए हैं। उनकी आवाज में सफलता का अहंकार नहीं बल्कि संघर्ष की सच्चाई और सुकून का संदेश है। वे कहते हैं-टॉपर बनने के लिए घंटों की गिनती नहीं बल्कि निरंतरता और संयम जरूरी है। परीक्षा के आख़िरी दिनों में सबसे अहम है खुद पर भरोसा बनाए रखना। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपरों की जुबानी पति राजा महिपाल इंटर कॉलेज घाटमपुर खुर्द की आस्था पटेल ने 97.33 फीसदी अंक हासिल कर हाईस्कूल 2025 की परीक्षा में प्रदेश में चौथा व जिले में पहला स्थान हासिल किया था। आस...