फरीदाबाद, जनवरी 19 -- बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के उप मंडल स्तरीय कार्यालय में आधार कार्ड अपडेट कराना या फिर नया बनवाना लोगो को किसी जग लड़ने से कम नहीं लग रहा है। कई-कई दिनों तक सुबह से लेकर शाम तक बैठने के बावजूद लोगों का काम नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं सुबह से लेकर दोपहर तक लोग ठंड के मौसम में जमीन पर बैठना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल स्तरीय कार्यालय में सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे लोग कमरा नंबर-10 के बाहर थे। जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जमीन पर बैठी थी। जिन्हें आधार कार्ड से संबंधित काम कराना था। मौके पर जमीन पर बैठे लोगों में घुसा था कि आधार कार्ड का काम करने वाला व्यक्ति समय पर नहीं आता है। इस कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा हैं और कई बार तो उन्हें वापस जाना पड़ा ह...