अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की प्रमुख सड़कों पर, विशेष रूप से आगरा रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सहालग सीजन की शुरुआत के साथ ही सड़कें पार्किंग स्थल में तब्दील हो गई हैं, जिसके कारण दिन के समय स्कूली बच्चे और रात में शादी-समारोह में शामिल होने वाले बराती-घराती भयंकर जाम में फंस रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि 10 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में तय हो रहा है। बिना पार्किंग व सड़कों को पार्किंग प्लेस बनाने वाले मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल पर पुलि-प्रशासन द्वारा कार्रवाई के दावे सिर्फ हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जाम के तांडव में आम जनता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी बेहाल है। बुधवार को आगरा रोड पर लगे भीषण जाम में एसएसपी का काफिला भी फंस गया। सहालग सीजन की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर से सड़कों पर बैंड-बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.