देहरादून, फरवरी 25 -- महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी ने घंटाघर से विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन का विरोध किया है। चेतावनी दी कि परमिट शर्तों के विपरीत चलने वाले इन वाहनों का संचालन नहीं रोका गया तो सिटी बस संचालक चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अध्यक्ष विजय वर्जनवर्धन डंडरियाल ने गढ़वाल आयुक्त, डीएम, पुलिस निदेशक यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आरटीओ (प्रशासन) और आरटीओ (प्रवर्तन) को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि सिटी बसों को घंटाघर से 100 मीटर आगे खड़ा किया जा रहा है। जबकि विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन घंटाघर से हो रहा है। विक्रम वाहनों के लिए पहले ही नोटिफिकेशन जारी है, जिसमें वह प्रभात कट से आगे नहीं आ सकते हैं। बावजूद सभी वाहन घंटाघर के पास आ रहे हैं। घंटाघर से वाहन झुंड में चल रहे हैं। पुलिस और पुलिस के अधिकारी परमिट शर्तों का उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.