एटा, नवम्बर 28 -- शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र घंटाघर बाजार तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। यहां पर चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस ने बंद कर दिया है, जिससे लोग बाजार में नहीं पहुंच पा रहा। जिस मोड़ से चलना बताया गया है वहां रोड सकरा होने की वजह से वाहन मुड़ नहीं पाते। व्यापारियों की ओर से डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर इसे खुलवाने की मांग की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड पर यातायात बेहतर बनाने के लिए घंटाघर और गांधी मार्केट को जोड़ना वाला जीटी का मुख्य चौराहा पिछले कई सालों से बंद कर रखा है। जबकि बाजार आवागमन करने वाले लोगों और व्यापारियों का कहना है कि समस्या के समाधान के बजाय, पुलिस ने दोनों ही प्रमुख बाजारों के आवागमन को पूरी तरह से रोककर जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों का आरोप है बाजार आवागमन की सुगम व्यवस्था बनाए बगैर ही...