मेरठ, दिसम्बर 23 -- घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे तक की सड़क का बुरा हाल है। इसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में सोमवार को तीर्थंकर व्यापार मंडल रेलवे रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष कालु प्रधान एवं महामंत्री प्रदीप कुमार जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना से मुलाकात की और उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। कालू प्रधान ने बताया कि इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग विभाग ने कार्य शुरू किया था जिसमें उन्होंने सड़क के मध्य आधे अधूरे पोल लगा कर एवं सड़क को साइडों से खोदकर 3 से 4 फिट तक के गहरे गड्ढे खोद दिये थे। लेकिन अब यह कार्य शासन द्वारा मेडा को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने जैसा है जहां है के आधार पर कार्य बंद कर दिया है। जिससे लोगों का आना जाना ठप हो गया है और सड़क पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.