देहरादून, जनवरी 2 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को 11-जीआरआरसी जूनियर हाईस्कूल घंघोड़ा के परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विलासपुर कांडली क्षेत्र में 298.06 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। विलासपुर कांडली में पेयजल योजना के 243.38 लाख की लागत के कार्य लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जीआरआरसी जूनियर हाईस्कूल में विद्यालय भवन निर्माण कार्य के 54.68 लाख रुपये लागत के कार्य शिलान्यास किया। उन्होंने विद्यालय भवन का विधिवत भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य निरंतर विकास कार्यों को गति देना है। विलासपुर कांडली पेयजल योजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। राज्य सरकार शिक्षा, पेयजल, खेल एवं बुनियादी सुव...