हापुड़, जुलाई 26 -- शासन द्वारा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए जारी निर्देशों के बावजूद गढ़ नगर में वन महोत्सव के दौरान भी डिवाइडरों पर पौधारोपण नहीं किया गया। नक्का कुआं रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर बने डिवाइडरों पर पौधे लगाने की योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई। शासन ने पूरे प्रदेश में वन महोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और संस्थानों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में सौंदर्यकरण और पर्यावरण सुधार की दिशा में कदम उठाने थे। लेकिन गढ़ की नगर पालिका परिषद ने इस दिशा में प्रयास नहीं किया। नगर के नक्का कुआं रोड, तहसील मार्ग, मुख्य चौराहों व धार्मिक स्थलों के पास बने डिवाइडर खाली पड़े हैं। यहां पर कोई हरियाली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल वन महोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.