मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। फुटपाथी विक्रेताओं की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है। इसको लेकर नगर निगम ने ठोस पहल शुरू कर दी है। नगर निगम क्षेत्र में तीन स्थानों को चिन्हित कर वेंडिंग जोन विकसित करने की तैयारी की जा रही है जहां फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से बसाया जाएगा। इससे रोजगार भी सुरक्षित रहेगा और शहर भी अतिक्रमण मुक्त बनेगा। उप नगर आयुक्त नसीमुद्दीन खान ने बताया कि इस बार निगम केवल स्थान चिन्हित कर औपचारिकता पूरी नहीं करेगा बल्कि आधारभूत सुविधाओं के साथ विकसित वेंडिंग जोन तैयार किए जाएंगे। ताकि दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे स्वेच्छा से निर्धारित स्थान पर दुकान लगाएं। पहला स्थल कौड़ा मैदान स्थित गढ़ैया मार्केट में तय किया गया है। यहां मापी का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही घेराबंदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.