मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- ग्रामीणों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों ने चौकी में तोड़फोड़ करने के साथ ही एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस की पिटाई करने में महिलाएं भी शामिल रहीं। इस मामले में दरोगा की तरफ से पांच नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है। कोतवाली बुढ़ाना की चौकी गढी सखावत पर तैनात दरोगा गोविंद चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 21 मार्च रात 10 बजे चौकी के गेट पर सामने एक ट्रैक्टर व एक बाइक पर तीन लोग गालीगलौज कर रहे थे। उन्होंने बाहर निकलकर मना किया तो नशे में धुत्त छह लोग उग्र होकर पुलिसकर्मियों से गाली गलौज करने लगे और एक पुलिस कर्मी की टी शर्ट तक फाड़ दी। इतना ही नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.